ऐतिहासिक रथ मेले की तैयारियों की वित्त मंत्री ने की समीक्षा,धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

0

रांची: झारखंड के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने रविवार को राजधानी के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा-अर्चना की और आगामी रथ मेले की तैयारियों की समीक्षा की.इस अवसर पर पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव डॉ. राजेश गुप्ता छोटू सहित अन्य मौजूद रहे.मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना के कारण दो-तीन साल रथ मेले का आयोजन भव्य रूप से नहीं हो सका, लेकिन इस बार रथ मेला पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाना चाहिए और इसके लिए सरकार ने हर संभव सहयोग दिया है.डॉ. उरांव ने कहा कि रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।आपको बता दें कि जून महीने में भगवान जगन्नाथ का भव्य यात्रा निकाली जाती है. ऐतिहासिक रथ मेला 9 दिनों तक लगता है.20 जून को होने वाली रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथ मेले की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की।उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने 1974 में जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लिया था, उसके बाद उन्हें कई बार यहां आने का मौका मिलता रहा और परिचितों के विवाह समारोह में भी।उन्होंने राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा से प्रार्थना की।साथ ही लोगों के बेहतर जीवन और आर्थिक मजबूती और गरीबी के अंत के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथ यात्रा की तैयारी में जुटे स्थानीय कारीगरों से भी मुलाकात की और रथ के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और रथ के निर्माण कार्य पर संतोष भी व्यक्त किया.पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि वे हर बार रथ यात्रा में शामिल होते रहे हैं, लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो साल से रथ यात्रा नहीं हुई, जिससे लोगों में मायूसी थी लेकिन इस बार हर कोई उत्साहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here