जम्मू-कश्मीर : पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल

0

जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 10 लोग सवार थे। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here