100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में पंजाब की संगरूर कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा समन

0

नई दिल्ली: पंजाब की एक अदालत ने सोमवार (15 मई) को कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के पार्टी के चुनावी वादे को लेकर समन जारी किया। संगरूर जिला अदालत ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया। हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक ने हाल ही में संपन्न कर्नाटक चुनावों के दौरान बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए खड़गे के खिलाफ स्थानीय अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here