महाराष्ट्र: धार्मिक भावना आहत करने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, 2 पुलिसकर्मी समेत कई घायल, 1 की मृत्यु, 26 लोग हिरासत में, धारा 144 लागू

0

महाराष्ट्र: अकोला के पुराना शहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों और दुकानों को क्षतिग्रस्त किया। शहर में धारा 144 लगाई गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक शख्स के विवादित पोस्ट को लेकर दंगा भड़क गया। इस व्यक्ति के खिलाफ रामदासपेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में दोनों गुटों के 8 लोग घायल हो गए।SP संदीप घुगे, अकोला, महाराष्ट्र ने बताया कि कल दो समुदायों के बीच धार्मिक भावना आहत होने की बात आई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। अब तक 26 लोगों को हिरासत में लिया है। झड़प में 8 लोग घायल हैं जिसमें 2 पुलिस कर्मी और अन्य स्थानीय लोग हैं। पुलिस ने भारी संख्या बल तैनात किया है जिसमें स्थानीय पुलिस बल, दंगा नियंत्रण दल हैं। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here