रांची : मणिपुर में फँसे 21 विद्यार्थी पटना पहुँच चुके हैं। यहाँ से सभी अपने-अपने गृह जिले के लिए रवाना होंगे।मणिपुर में फँसे विद्यार्थियों और श्रमिकों को वापस अपने प्रदेश लाने और उनकी सहायता के लिए झारखंड सरकार लगातार प्रयासरत है। ट्वीटर यूजर सौम्य सलोनी ने झारखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा ‘झारखंड सरकार के सभी प्रयासों के लिए धन्यवाद। हम इसके लिए आभारी हैं।” इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”वेलकम सौम्या, आप सकुशल घर पहुंचे यही कामना करता हूँ। आप सभी राज्यवासियों का यही विश्वास हमें शक्ति देता है। मुसीबत या आपदा कैसी भी हो, झारखण्ड सरकार हमेशा संवेदनशीलता के साथ अपने राज्यवासियों के साथ खड़ी रही है और हमेशा खड़ी रहेगी।” मंत्री सत्यानंद भक्त ने भी प्रतिक्रिया दी ”आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।झारखंड सरकार राज्यवासियों की सेवा में सदैव तत्पर है।”



