टोक्यो जापान के ओसाका प्रीफेक्चर के एक प्राथमिक स्कूल में सोमवार को गैस की गंध आने की सूचना मिली, जहां दर्जनों छात्रों ने अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे, याओ शहर, ओसाका प्रीफेक्चर के कमेई एलीमेंट्री स्कूल में एक अजीब सी गैस जैसी गंध की सूचना मिली।पुलिस ने बताया कि अब तक खराब स्वास्थ्य की शिकायत करने वाले 51 बच्चों को स्कूल की इमारत से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। किसी भी बच्चे में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए।स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह पुष्टि की गई है कि स्कूल की इमारत में कोई गैस रिसाव नहीं था, गंध की उत्पत्ति अभी भी जांच के दायरे में है।



