लालू यादव के साले समेत उनकी पत्नी और बेटे पर FIR

0

बिहटा थाना में रंगदारी और दबंगई के आरोप में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मामा, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद याद के छोटे साले व पूर्व सांसद सुभाष यादव समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में लगाने के बाद बिहटा थाने में पूर्व सांसद सुभाष यादव, उनके बेटे और उनकी पत्नी समेत सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने इनपर जमीन रजिस्ट्री कराकर पैसा न देने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक़ बेला गांव में 7 कट्ठा जमीन 96 लाख में पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली. उसके बाद उस जमीन को लौटाने की बात करते हुए उनके माता-पिता को उठाकर अपने घर ले गए और उनके बेटे से 60 लाख वापस ले लिया. इस दौरान कहा कि जमीन हम नहीं लेंगे, लेकिन पीड़ित से पैसा भी ले लिए और जमीन भी दबंगई से ले ली. इसके साथ ही उसे जान से मारन देने की धमकी भी दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here