गुमला: करीब 40 लोगों के साथ पलटी पिकअप वैन,4 की मौत , कई घायल , सीएम ने जताया शोक

0

गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे वैन पर करीब 40 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ।हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here