राज्य भर में अवैध खनन पर हेमन्त सरकार का बुलडोजर

0

झारखंड में अवैध खनन एक बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ रही है. आए दिन राज्य में कई जगहों पर अवैध खनन तेज होता जा रहा है. इससे राज्य सरकार को राजस्व में काफी नुकसान हो रहा था. हालांकि अवैध खनन पर राज्य सरकार कड़ी करवाई कर रही है. जिसके बाद अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार की ओर से राज्य में कई जगहों पर छापेमारी की है.
खनन विभाग को कई दिनों से अवैध बालू खनन के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग की ओर से सभी जिलों में बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद सभी जिलों की टास्क फोर्स ने जिला खनन पदाधिकारी और प्रखंडों के ओ, सीओ व बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मिलकर राज्य में कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. यह छापेमारी अभियान दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक जारी रहा.राज्यभर में 309 वाहन जब्त, 39 लोग हुए गिरफ्तार खबर के मुताबिक, पुलिस ने राज्यभर में 309 वाहनों को जब्त किया है वहीं इस छापेमारी में करीब 39 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही खनन विभाग छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से चल रहे कई बालू घाटों को बंद भी कराया. इस बीच पुलिस पर कई लोगों ने हमला भी किया. जिसमें कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई है. इस दौरान 1 लाख 21 हजार 945 घन फीट बालू जब्त किया गया। इसके अलावा 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 309 वाहन भी जब्त किए गए।
लाइसेंसी स्टोन माइंस के भंडारण की मापी की गयी। इसके संचालकों को शो कॉज किया गया। बुढ़मू के छापर में 40000 घनफीट बालू स्टॉक पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। बालू सुरक्षित रखने के लिए बुढ़मू थाना को सुपूर्द किया गया है। नगड़ी में स्टोन चिप्स लदे दो हाइवा, एक टर्बो, एक बालू लदा हाइवा जब्त किया गया। बुंडू में दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। सोनाहातू के वनडीह में 30000 घनफीट और रियामोड़ में 15000 घनफीट अवैध बालू का स्टॉक जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी के दौरान सबसे अधिक रांची जिले में 86 हजार घनफीट बालू जब्त किया गया। सबसे अधिक 15 लोगों की गिरफ्तारी भी रांची में ही हुई। इसके अलावा गिरिडीह व धनबाद में नौ-नौ, देवघर और खूंटी में दो -दो और लोहरदगा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पाकुड़ में भी एक को पकड़ा गया ।अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान धनबाद और देवघर में इस धंधे से जुड़े लोगों ने छापेमारी टीम पर हमला बोला। संबंधित थानों में इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया है। देवघर में हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की और बालू लदे चार ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। इधर, धनबाद में आईएसएम गेट के समी तस्करों ने जांच टीम को कुचलने का प्रयास किया। खनन विभाग की ओर से धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन के अनुसार आईएसएम गेट के समीप एक 407 चालक दयाल सागर मंडल को रोकने की कोशिश की गई तो सशस्त्र बल को कुचलने का प्रयास किया। बालू लदे वाहने के धक्के से कार्यालय का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here