देवघर : डीसी ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2023 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की जाने वाली पण्डाल, पथ निर्माण, पथ प्रकाश, काँवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक अन्य व्यस्थाओं पर चर्चा करते संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।साथ ही मेला के दौरान विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण के साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 21 अस्थाई ओपी को सीसीटीवी से कनेक्टेड करने की बात कही, ताकि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की ओपी की गतिविधियों एक दूसरे से जुड़ी रहे।साथ ही डीसी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों द्वारा आवंटित अपने अपने ओपी क्षेत्रों में निरीक्षण कर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों सुरक्षात्मक उपायों, रुट लाइन की सुव्यवस्था के अलावा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए ।



