किसानों को मिलने लगा फसल बीमा का पैसा,फसल बीमा करने वाली कंपनी को राज्य सरकार द्वारा करीब 300 करोड़ रुपये का किया गया भुगतान

0

राज्य के करीब 6.75 लाख किसानों को 2018-19 का बकाया फसल बीमा का पैसा मिलना प्रारंभ हो गया है। कृषि मंत्री बदल पत्रलेख के उल्लेखनीय पहल “फसल बीमा योजना” जिसका परिणाम सामने आया और अब राज्य भर के 6.75 लाख किसानों को इस योजना का लाभ सीधे उनके खाते में जाने लगा है। उल्लेख योग्य बात यह है कि इस मद में 300 करोड़ राज्य सरकार की ओर से जारी हो चुका है।किसानों के बेहतरी के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।राज्य सरकार द्वारा फसल बीमा करने वाली कंपनी को करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है.और किसानों के बीच करीब 800 करोड़ रुपये का भुगतान होना है। किसानों का 2018-19 का फसल बीमा का पैसा बकाया है। बीमा कंपनी, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच बैठक में बीमा कंपनी को पैसा देने पर सहमति बनी थी जिसके बाद मंत्री बादल की पहल पर यह काम शुरू हो चुका है। मंत्री बादल ने जानकारी di कि किसानों के हित में सरकार ने बीमा कंपनी के साथ बात की थी। बीमा कंपनी को शपथ पत्र देने को कहा गया था। किसानों के खाते में 75 हजार रुपये तक की रकम भेजी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here