झारखण्ड में फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, राज्य के 14 जिलों में कोरोना का असर शुरू ,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 1970 कोरोना संदिग्धों के सैंपल टेस्ट किए गए। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। बढ़ते संक्रमण के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूचना है की पिछले 24 घंटे में 29 नए कोरोना संक्रमित बढ़ गए हैं। अभी रांची में कोरोना के एक्टिव मामले 26 है। जबकि पुरे झारखंड में 99 एक्टिव मामले है।राज्य के 24 में से अब 14 जिलों में कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 38 है जो की बाकी जिलों में सबसे ज्यादा है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 15, देवघर में 13, लोहरदगा में 12, कोडरमा में 5, हजारीबाग में 3, लातेहार में 3, दुमका में 2, रामगढ़ में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 2, चतरा में 1, गढ़वा में 1, गुमला में 1 और खूंटी में 1 सक्रिय मरीज हैं. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 40215 पहुंच गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here