पंजाब में नया नियम: सरकारी दफ़्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और 2 बजे होंगे बंद

0

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव का ऐलान किया है। यह नया समय 2 मई से बदला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो मई से कार्यालय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि पंजाब की सरकार नई सोच की सरकार है. हर दिन लोगों के हक में कुछ न कुछ नए फैसले लिए जा रहे हैं ताकि लोगों की मुश्किलें कम हों.
मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि दो मई से पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया जाएगा. पंजाब सरकार के दफ्तर सुबह 7.30 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे. यह फैसला 15 जुलाई तक रहेगा।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले को लागू करने से पहले कई लोगों से राय ली गई है और उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है. साथ ही कर्मचारियों ने यह भी कहा कि समय से घर आने पर उन्हें बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा.इसके साथ ही बिजली बोर्ड ने कहा कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बोर्ड का लोड चरम पर रहता है, ऐसे में अगर सरकारी कार्यालय 2 बजे बंद रहेंगे तो इससे बिजली बोर्ड पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here