झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला स्तरीय इन पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा रहा है।प्राप्त सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत लगभग 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।प्राथमिक शिक्षा निदेशक चंद्रशेखर कुमार ने इसके लिए सभी उपायुक्तों एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है, जिसमें एक हफ्ते के भीतर रोस्टर से संबंधित जानकारी मांगी गई है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों (PGTTCE) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इसी पद के लिए बैकलॉग वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। JSSC द्वारा सभी पदों पर उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी मिल रही है।
राज्य के +2 उच्च विद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक की रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति के लिए भारत के नागरिकों से विहित प्रपत्र में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा -2023 ( नियमित भर्ती) के लिये ऑन-लाईन (Online) आवेदन दिनांक- 05.04.2023 से दिनांक- 04.05. 2023 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणिका आयोग के वेबसाईट – www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत ऑन-लाईन आवेदन दे सकते हैं। आवेदन पत्र आयोग के वेबसाईट – www.jssc.nic.in पर लॉग-इन करके समर्पित किया जा सकता है।
दिनांक- 06.05.2023 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक-08.05.2023 की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। दिनांक- 10.05.2023 से दिनांक- 12.05.2023 के मध्य रात्रि तक ऑनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी० एवं मोबाईल संख्या को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध करायी जायेगी।
रिक्तियों की संख्या एवं अन्य सूचना तत्सम्बन्धी विवरणिका में अंकित है।



