देवघर: राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके पश्चात द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इससे पहले राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन का आज देवघर आगमन हुआ। इस दौरान देवघर परिसदन में महामहिम राज्यपाल महोदय का पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।



