गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि झारखंड के गिरीडीह में पुलिस वाले की बूट से कुचलकर चार दिन के बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि चार दिनों के नवजात को पैरों तले पुलिसकर्मी के बूट से कुचले जाने के बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए घर में छापेमारी कर रही देवरी पुलिस की टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से चार दिन पूर्व जन्म लिए एक नवजात बच्चे की मौत के बाद नवजात की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों में बच्चे की मौत के बाद काफी आक्रोश है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जैसे ही इस घटना कि सूचना मिली उन्होंने तुरंत मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए सूचित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया ”@JharkhandPolice कृपया उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए सूचित करें।@GiridihDc @GIRIDIHPOLICE ”



