सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में मतदाताओं से की ममता देवी को न्याय दिलाने की अपील

0

CM Hemant Soren appeals to the voters in Ramgarh to provide justice to Mamta Devi

सीएम हेमंत सोरेन ने आज कहा आजसू-भाजपा के लोगों के मन में कोई संवेदना नहीं है। एक मासूम बच्चे से उसकी मां को छीनकर इन्होंने जेल में डलवा दिया। यह झारखण्डी विरोधी लोग हैं। यह नहीं चाहते गरीब का प्रतिनिधि उन्हें हक-अधिकार दिलवाए। ममता देवी जी ने जितना पेंशन, राशन दिलवाया, विपक्ष 20 साल तक नहीं दिलवा सका।ममता देवी जी को न्याय दिलाने के लिए आज हम जनता की अदालत में खड़े हैं। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। जनता ही देश का प्रधानमंत्री चुनता है, मुख्यमंत्री चुनता है, विधायक और सांसद चुनता है। इस उपचुनाव में रामगढ़ की जनता को निर्णय करना है। जनबल जीतेगा, विपक्ष का धनबल हारेगा।विगत 20 साल में आजसू-भाजपा के लोगों ने कभी भी राज्य के लाखों जरूरतमंदों को पेंशन, राशन, आदि का सम्मान नहीं दिया। आज रामगढ़ में लाखों लोगों को हक-अधिकार मिला है, उसमें ममता देवी जी ने अभूतपूर्व योगदान दिया। आज ममता जी के संघर्ष को न्याय देने के लिए यहां उपचुनाव लड़ा जा रहा है।आजसू-भाजपा के लोगों ने ही ओबीसी आरक्षण को घटाकर 14% कर दिया था। हमारी सरकार बनी तो उसे पुनः 27% करने के लिए विधानसभा से विधेयक पारित कराया।फूट डालो राज करो की नीति पर विपक्ष के लोग काम करते हैं। इन्होंने 20 वर्ष राज्य को सिर्फ घाव दिया। हम उस घाव को भरने का काम कर रहे हैं।

CM Hemant Soren appeals to the voters in Ramgarh to provide justice to Mamta Devi

इसे भी पढ़े : राज्य सरकार द्वारा पहली बार वनोत्पाद को बढ़ावा देने का हो रहा संगठित प्रयास

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here