मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान गायक के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुए झगड़े में विधायक के बेटे ने कथित तौर पर गायक सोनू निगम को धक्का दे दिया और उनके दो साथियों से मारपीट की. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर जिमखाना में सोमवार रात गायक के लाइव कार्यक्रम के बाद हुई इस घटना में निगम का एक सहयोगी घायल हो गया।निगम द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर, चेंबूर पुलिस ने स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। निगम की शिकायत के अनुसार, वह और उनके सहयोगी प्रदर्शन के बाद मंच छोड़ रहे थे, तभी एक व्यक्ति, जिसे बाद में स्वप्निल फतेरपेकर के रूप में पहचाना गया, पीछे से आया और गायक को पकड़ लिया। आरोपी जाहिरा तौर पर गायक के साथ एक सेल्फी लेना चाहता था।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।



