रांची : अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

0

दिनांक 19.0223 को वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगरनाथपुर थाना अन्तर्गत सेक्टर- 02 स्थित केराली स्कूल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घुम रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में श्री राजा मित्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जगरनाथपुर थाना अन्तर्गत सेक्टर- 02 स्थित केराली स्कूल के पास से समय करीब 18:30 बजे अभियुक्त नन्द कुमार सिंह को अवैध देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के कम में इनके द्वारा बताया गया कि जब महिला साथी के द्वारा इनकी बातों को मानने से इनकार कर दिया तो इनके द्वारा हथियार का व्यवस्था कर ये अपने महिला साथी को धमकी देते हुए कहे कि नहीं मानोगी तो गोली मार दूंगा। इस संबंध में उक्त कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here