रेबिका के किए थे 50 टुकड़े, मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, 10 पहले ही गिरफ्तार

0

रांची। झारखंड के साहिबगंज में 22 वषीर्य आदिवासी युवती रेबिका के मर्डर के बाद उसके शव के 50 से अधिक टुकड़े करने के मुख्य आरोपी मोइनुल अंसारी को झारखण्ड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस घटना में 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है, लेकिन मुख्य आरोपी मोइनुल फरार था। पुलिस मोइनुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।बता दें कि बोरियो थाना क्षेत्र निवासी आदिम पहाड़िया जनजाति की रेबिका की लोहे काटने वाली मशीन से शव को टुकड़े टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिए गए थे। उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे। मामला का खुलासा तब सामने आया जहां-तहां फेंके गए उसके शव के टुकड़े कुत्ते खा रहे थे। मामला सामने आते ही पुलिस ने दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here