आजसू के चूल्हा प्रमुख पूछ रहे गैस सिलिंडर का दाम 1000 पार क्यूँ?,भाजपा दे जवाब

0

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सहित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भ‍ पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस व प्रत्याशी सुनीता चौधरी, ज्योति कुमार चौधरी, जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी शामिल हुए। सम्मेलन में लगभग 20 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता व चूल्हा प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान चूल्हा प्रमुखों को कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा की शपथ दिलाने के साथ उनके कार्य व दायित्वों की समीक्षा की गई।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में आचार संहिता लगा हुआ है। आजसू पार्टी रामगढ़ विधानसभा में चूल्हा प्रमुख के नाम पर मतदाताओ को भ्रमित और प्रभावित कर रहा है। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि जिस दिन से रामगढ़ उपचुनाव के तिथि की घोषणा हुई है। उसी दिन से आजसू पार्टी की ओर से लगा मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है। रामगढ़ 23 विधानसभा के लगभग सभी प्रखण्डों से सूचना है कि प्रधानमंत्री आवास, लाल कार्ड, हरा कार्ड, वृद्धा पेंशन, कृषि कर्ज माफी और लोन दिलाने, गैरमजरुवा भूमि का रसीद कटवाने और बिजली बिल माफ करवाने का आश्वासन देते हुए मतदाताओं से हस्ताक्षर और अंगूठा का निशान और वोटर आई डी कार्ड लिया जा रहा है। यह आदर्श आचारसंहिता का घोर उल्लंघन है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह बात कही गई। जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान और मीडिया प्रवक्ता यादव ने बताया कि इस संबंध में जिला निर्वाची पदाधिकारी उपायुक्त, राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड, रांची को आवेदन दिया गया है।
आजसू चूल्हा प्रमुखों ने भाजपा नेताओं से गैस के लगातार दाम बढ़ने पर सवाल खड़े किए।महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए घर चलाना और भी मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि भले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कमी लाकर राहत देने का प्रयास किया हो। लेकिन इससे अभी तक विशेष फर्क नहीं पड़ा है। खाद्य वस्तुओं में महंगाई चरम पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here