SC issued notice to the governments of 6 states including Jharkhand regarding the appointment of deputy speaker
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा और 5 राज्य विधानसभाओं में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में परीक्षण करने को तैयार है। अदालत ने इस याचिका पर केंद्र, लोकसभा सचिवालय और पांच राज्यों के विधानसभा सचिवालयों को नोटिस जारी किया है और 2 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है. लोकसभा के साथ राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और झारखंड विधानसभाओं में नियमों के अनुसार डिप्टी स्पीकर के पद पर चुनाव नहीं कराए गए हैं। यानी वहां संविधान में वर्णित डिप्टी स्पीकर का संवैधानिक पद अभी तक खली है। इस कारण सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने पूछा “केंद्र सरकार ने अब तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर को क्यों नहीं नियुक्त किया?”। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। “6 राज्यों (उत्तराखंड, UP, मणिपुर, राजस्थान, MP, झारखंड) की विधानसभा में भी डिप्टी स्पीकर नियुक्त नहीं किए गए हैं”। SC ने 6 राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किया।
SC issued notice to the governments of 6 states including Jharkhand regarding the appointment of deputy speaker
इसे भी पढ़े : झारखंड कांग्रेस पर सस्पेंड किए जाने पर पूर्व महासचिव आलोक दुबे ने दी अपनी प्रतिक्रिया



