झारखंड कांग्रेस पर सस्पेंड किए जाने पर पूर्व महासचिव आलोक दुबे ने दी अपनी प्रतिक्रिया

0

Former General Secretary Alok Dubey gave his reaction on being suspended on Jharkhand Congress

झारखंड कांग्रेस ने अपने चार नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।पार्टी द्वारा राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ.राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि कुछ महीने पहले अनुशासन समिति द्वारा राज्य नेतृत्व के विरुद्ध गतिविधियों के आरोप में आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई थी।झारखंड कांग्रेस के पूर्व महासचिव आलोक दुबे ने निलंबन के बाद अपने बयान में कहा ”ये निलंबित कर सकते हैं लेकिन हमारे खून में कांग्रेस पार्टी है। मुझे आजीवन भी कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दें लेकिन हम कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे।अगर हमने कुछ सवाल खड़े किए हैं तो कार्रवाई करने से पहले हमे एक मौका दिया जा सकता था। ”

मालुम हो कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने के चलते इन नेताओं पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है। मालूम हो कि पार्टी प्रभारी अविनाश पांडेय द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से बयानबाजी न करने या आरोप न लगाने की सलाह दी गई थी। समिति की ओर से चेतावनी दी गई थी कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर भी 4 नेताओं द्वारा अनुशासन तोड़ने पर अनुशासन समिति द्वारा सस्पेंड किए जाने की मांग रखी जिसके बाद अब पार्टी ने आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को 6 वर्ष का सस्पेंड नोटिस जारी कर दिया गया है।

Former General Secretary Alok Dubey gave his reaction on being suspended on Jharkhand Congress

इसे भी पढ़े : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रतिनियुक्त CAPF बलों के पदाधिकारियों के साथ DC एवं SSP की बैठक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here