Ranchi: Big meeting of ADG, DIG, SSP regarding proposed G20 summit meeting in March
झारखंड की राजधानी में मार्च के महीने में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक प्रस्तावित है जिसे लेकर आज हाईलेवल मीटिंग की गई। बैठक में ADG, DIG, SSP भी मौजूद रहे। रांची के एसएसपी कौशल किशोर ने से बैठक के बारे में बात करते हुए बताया क़ि G20 की एक बैठक रांची में मार्च में प्रस्तावित है। जी 20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमान झारखण्ड आएंगे। इसी विषय में आज एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मार्गदर्शन दिए गए। शहर में अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है, सौंदर्यीकरण का काम भी जारी है। विदेशी प्रतिनिधि के साथ पुलिसकर्मियों को व्यवहार को लेकर उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही विदेशी प्रतिनिधि यहाँ से अच्छी याद लेकर जाए,इसे लेकर शहर में रंगरोगन और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सम्बन्ध में नगर निगम की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
Ranchi: Big meeting of ADG, DIG, SSP regarding proposed G20 summit meeting in March
इसे भी पढ़े : NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात



