रामगढ़ उपचुनाव : बेरोजगारी से परेशान 10 युवाओं ने भरा नामांकन

0

Ramgarh by-election: 10 youths troubled by unemployment filed nomination

रामगढ़ उपचुनाव के अंतिम दिन बेरोजगार छात्रों की ओर से कुल दस बेरोजगार युवाओं ने नामांकन दाखिल किया. छात्रों में इमाम सफी, सहदेव महतो, संजय महतो, कामदेव महतो, महिपाल कुमार, मनोज बेदिया और प्रदीप कुमार के नाम शामिल हैं. इसके अलावा तीन अन्य छात्र भी सरकार और विपक्ष की गलत नीति से तंग आ चुके हैं।नेताओं द्वारा किए गए वादों के खिलाफ रामगढ़ उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया गया है। नामांकन के बाद बाहर निकलते ही बेरोजगार सफी सरकार और विपक्ष पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीति से हर तबका परेशान है जहां ज्यादातर बेरोजगार छात्र निराश हैं. इसी के चलते चुनाव में नामांकन करने की घोषणा की गई।

गौरतलब है कि रामगढ़ उपचुनाव के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अंतिम दिन कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.वहीं, कुल आठ उम्मीदवारों ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया था। अंतिम दिन के 12 अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल अभ्यर्थियों की संख्या 20 हो गयी है.हालांकि अभी स्क्रूटनी और नामांकन वापस लेने में समय बाकी हैआधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 8 फरवरी को स्क्रूटनी होगी और 10 फरवरी तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है.

Ramgarh by-election: 10 youths troubled by unemployment filed nomination

इसे भी पढ़े : झारखण्ड की बेटी के साथ अमानवीय यातनाएं ,लाठी-डंडो, गर्म चिमटे से पिटाई, CM ने लिया तुरंत ऐक्शन

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here