नेटिज़न्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान को ट्रोल किया। दरअसल, पाकिस्तान में कश्मीर एकता दिवस पर रिजवान ने कश्मीरियों को लेकर ट्वीट किया. जिससे रिजवान ट्रोल हो गए। रिजवान ने लिखा- मेरा दिल, दुआएं और दर्द कश्मीर के लोगों के साथ है। अल्लाह आप सबका भला करे। आमीन, इस पर भारतीयों ने लिखा- अगर आपको बस इतनी ही परवाह है, तो आतंकवादी भेजना बंद करें। पाकिस्तान हर साल 5 फरवरी को कश्मीर एकता दिवस मनाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसका मकसद यह दिखाना है कि वह कश्मीरियों के समर्थन में खड़ा है। 1990 में पहली बार पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के काजी हुसैन अहमद ने कश्मीर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर एकता दिवस पर हड़ताल का आह्वान किया था। उसके बाद जमात की मदद से शरीफ सत्ता में आए। कश्मीर एकता दिवस की शुरुआत 2004 में हुई थी।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी कश्मीर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- आज सारे पाकिस्तानी कश्मीरियों के समर्थन में आ गए हैं। भारतीय कश्मीर के लोग संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन वे आजादी की मशाल जलाए हुए हैं। इस पर भारतीयों ने उन्हें ट्रोल भी किया।



