बाईक के लिए बेरहमी से पीटकर ह’त्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

0

Two arrested for brutally lynching for bike

दिनांक 27.01.23 को प्राप्त करीब 09.00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवाडीह कटिंग एन0एच0 33 टाटा मार्ग से करीब 500 मीटर पुरानी पक्की रास्ता पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल दशमफॉल थाना घटना स्थल पर पहुँचकर छानबीन किया।शव का पहचान नहीं हो पाया तो शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा। इसके विरूद्ध का दर्ज किया गया। उक्त काण्ड के उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के द्वारा पुलिस के निर्देशन में श्री अजय कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू , रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये तकनिकी सहायता से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शिवचरण मुण्डा को रांची डोरंडा से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर इनके बताये स्थान से रवि सिंह मुण्डा को जोबला मूसीडीह थाना अड़की, खूंटी से दिनांक 08. 02.23 को गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास से लूटी गयी बाइक बरामद किया गया।

पूछताछ के शव के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक अनिल महतो के साथ रांची में एक ही ठेकेदार के पास काम करते थे, जिसके कालिक के पास एक ग्लैमर बाईक था जिसे ये चुराकर बेचना चाहते थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। दिनांक 25 01.28 को मृतक अनिल महतो घर चला गया, तो मे योजना बनाये कि क्यों न अनिल महतो को मेला घुमने बुलाकर उसकी हत्या कर उसका बाईक को दे दें योजनानुसार ये दिनांक 25.01.23 को मृतक अनिल महतो को रात 09:00 बजे कॉल कर बोला कि कल सूर्य मंदिर मेला घुमने आइये, जिसपर दो राजी हो गया। योजना अनुसार इन्होंने अपने दोस्त बेसराडीह के रहने वाले देवीलाल को कॉल कर कुदाल की बेंत मांगा तो दोस्त ने पुछा क्या करोगे तो इनके द्वारा बताया गया कि जहाँ काम करते है वहाँ जरूरत है। दिनांक 26.01.23 को करीब 03:00 बजे अपने दोस्त के फोन से मृतक अनिल महतो को फोन कर इससे पूछा कि तैयार है, तो पेट्रोल पम्प के पास बुलाया फिर दोनों बाईक पर बैठकर सूर्य मंदिर मेला जाने लगे। हमारा चौक पर इन्होंने बाइक रोककर देवीलाल को कॉल लगाकर पूछा कि मेरा बेंत कहाँ है, तो उसने बताया कि दशमफॉल टुसू मेला मटर बेचने आये है। तुम मेरे खलिहान में रखे टांगी से बेत काट लेना। फिर ये दोनों उसके खलिहान पहुकर टांगी से बेत काट लिया एवं नावाडीह के पहाड़ी रास्ते में झाड़ी के पास छुपा दिया इस पर मृतक अनिल महतो ने पुछा कि क्यों छुपा रहे हो तो इसने बताया कि रांची लौटते वक्त लेते जायेंगे। उसके बाद ये लोग मेला देखने चले गये। मेला देखकर वापस रॉची लौटते वक्त जहाँ बेंत रखे थे उस झाड़ी के पास ले जाकर मृतक अनिल महतो को रुकने के लिए कहा बोला कि हम बेंत लेकर आ रहे है कुछ देर बाद ये झाड़ी से बेंत लेकर आये और पर्स से पैसा छीनने लगे उसी वक्त मृतक अनिल महतो के पास किसी का कॉल आया, तभी से उनके सर पर पीछे से बार कर मारते-मारते उसे मार दिया तथा उसका गोबाईल, पर्स, बाईक एवं बेंत लेकर कुछ दूर आगे जाने के बाद बेंत को एन०एच० के पास फेंक दिया, मोबाईल को बुंडू मेला में गिरा दिया तथा पर्स को बुण्डू स्टैण्ड के पास फेंक दिया। फिर रात भर मॉझीटोला में आर्केस्ट्रा देखा दिनांक 27.01.23 को रवि मुण्डा को 13,000/-रू0 में बाईक को बेच दिया। उसके बाद बस पकड़कर डोरण्डा बड़ा घाघरा अपने घर आ गया। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।

Two arrested for brutally lynching for bike

इसे भी पढ़े : बाबा रामदेव: नमाज़ पढ़ो और हिंदू लड़कियों को उठाओ…चर्च में मोमबत्ती जलाओ सारे पाप धुल जाएंगे

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here