Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल की मेंशन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूजा सिंघल की मेंशन याचिका को स्वीकार कर लिया है। मेंशन याचिका के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में पूर्व में तय तारीख पर पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई की जाने की गुहार लगाई गई । याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूजा सिंघल की SLP को 6 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश जारी किया है।



