झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद अग्निकांड पर लिया स्वत: संज्ञान, कल होगी सुनवाई

0

Jharkhand High Court took suo moto cognizance of Dhanbad fire incident, hearing will be held tomorrow

धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित 10 मंजिले अपार्टमेंट में कल रात लगी भीषण आग में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के आश्रित को 2-2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद पीएम राहत कोष से देने की घोषणा की है।यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी थी। 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मिडिया सूत्रों के मुताबिक शादी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। यह भयानक हादसा दीये से आग लगने से हुआ है।35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय ने आज राज्य में पिछले 12 दिनों के दौरान आग लगने की लगातार घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत का स्वत: संज्ञान लिया।ताजा मामला धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लगने की घटना का है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई निर्धारित करते हुए महाधिवक्ता को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।मामले की सुनवाई कल यानि 2 फरवरी को होगी।

Jharkhand High Court took suo moto cognizance of Dhanbad fire incident, hearing will be held tomorrow

इसे भी पढ़े : एनसीसी कैडेटों को “बी” एवं “सी” प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 की तैयारी के मिलेंगे टिप्स

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here