मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला-खरसावाँ पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सीएम सरायकेला-खरसावां की वीर भूमि में खतियानी जोहार यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर सरायकेला-खरसावाँ वासियों को उन्होंने कहा आप सभी का अनेक-अनेक आभार और खतियानी जोहार।





