त्रिपुरा के लोग बदलाव के प्रति जागरूक, कांग्रेस महत्वपूर्ण दावेदार : बंधु तिर्की

0

रांची 28 जनवरी. पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि, त्रिपुरा ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अव्यवस्था तथा एक कमजोर सरकार को देखा है और अब त्रिपुरा के लोग सत्ता में बदलाव के प्रति बहुत ज्यादा जागरुक हैं.श्री तिर्की ने कहा कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हैं जिसने, चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर उन्हें स्टार कैंपेनर घोषित किया है. ज्ञातव्य है कि, त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने चुनाव आयोग के सचिव को एक पत्र भेजकर बंधु तिर्की को कांग्रेस के घोषित 40 स्टार कैंपेनर में शामिल होने की जानकारी दी है. ये सभी त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सघन प्रचार करेंगे.
श्री तिर्की ने कहा कि, अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही महासचिव श्री वासनिक का भी आभार व्यक्त करते हैं और उनका पूरा प्रयास होगा कि वे कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपना सबसे अच्छा योगदान दें साथ ही लोगों को केन्द्र सरकार के साथ ही त्रिपुरा की वर्तमान सरकार की अक्षमता और प्रशासनिक अकुशलता की भी जानकारी दें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here