आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिमडेगा पहुंचे। मुख्यमंत्री को सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज “खतियानी जोहार यात्रा” के दूसरे चरण के तीसरे दिन सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और विशाल संख्या में आए हुए जनता मालिकों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में जिलों में लोगों से मिलने का अवसर मिल रहा है।जब झारखण्ड के लोग अलग राज्य के लिए लड़े तो बोला जाता था कि इनसे कुछ नहीं होगा। फिर बोला गया कि राज्य ले लिया पर सरकार नहीं बना पायेंगे। आज आपके आशीर्वाद से आपका यह बेटा और भाई लोगों को अधिकार दे रहा है।











