JEPC has taken a decision, honorarium will be recovered from fake mercury teacher
झारखंड शिक्षा परियोजना ने फैसला लिया है कि सर्टिफिकेट जांच के दौरान जितने भी फेक पारा शिक्षक पकड़े गए हैं, उनसे अब तक लिए गए मानदेय की वसूली होगी।पकड़े गए फेक पारा शिक्षक पर एफआईआर भी की जाएगी। इस्तीफा देने वाले पारा शिक्षकों की भी जांच होगी कि आखिर उन्होंने क्यों ऐसा किया। जेईपीसी को शक है कि उपयुक्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के नहीं होने की वजह से ही ऐसे लोगों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इस्तीफा दिया है। प्रारंभ में इन लोगों से उनके एजुकेशनल सर्टिफिकेट की मांग की जाएगी। प्रमाण पत्र नहीं सौंपने या सर्टिफिकेट के गलत होने पर ऐसे लोगों से भी अब तक लिए गए मानदेय की वसूली की जाएगी साथ ही वैधानिक कार्रवाई के तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) किरण कुमारी पासी ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों, सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी देते हुए जरुरी कारवाई करने का निर्देश दिया है।
JEPC has taken a decision, honorarium will be recovered from fake mercury teacher
इसे भी पढ़े : इंटर स्तरीय नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी, पंचायत सचिव के 1542 और निम्नवर्गीय लिपिक के 667 अभियार्थी पास



