ताइक्वांडो में मेडल जीतने वाली बेटियों को मिथलेश ठाकुर ( Minister Mithlesh Thakur ) ने सम्मानित किया

0

रांची। दिल्ली में संपन्न ओपन इंडियन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के लिए पदक जीतने वाली बेटियों को झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ( Minister Mithlesh Thakur ) ने सम्मानित किया। सोमवार को डोरंडा स्थित अपने आवास पर मंत्री नेसभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए फूलमाला पहनाएं। मंत्री ( Minister Mithlesh Thakur ) ने कहा कि झारखंड की बेटियां हर खेल में राज्य का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी ऊंचा कर रही हैं। गांव देहात की लड़कियों ने ताइक्वांडो में भी सिक्का जमाया है। हमें ऐसी बेटियों पर गर्व है। झारखंड सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को लेकर अच्छा प्रयास कर रही है। युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खिलाड़ियों को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर हमेशा आला अधिकारियों से बात करते रहते हैं। नौकरी से लेकर खिलाड़ियों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। आगे भी सरकार खिलाड़ियों को लेकर अच्छा अच्छा काम करते रहेगी। ताकि खिलाड़ी राज्य का नाम हर जगह ऊंचा रख सके। बताते चलें कि दिल्ली में संपन्न ओपन इंडियन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड की खिलाड़ियों ने राज्य के झोली में 13 पदक डाले थे। सभी लड़कियां सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए खेल में भी अपना जौहर दिखाया। इस मौके पर ताइक्वांडो कोच शकील अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़े : भवनों के मरम्मत के बाद भवन निर्माण विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित देख लोग हैरान

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here