नेपाल प्लेन क्रैश ( Nepal plane crash) पर झारखण्ड सीएम ने जताया शोक

0

15 जनवरी को नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर एक प्लेन क्रैश (Nepal plane crash) में 68 यात्रियों की मौत हो गई। ये लगभग 30 वर्षों में देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना में से एक माना जा रहा है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्घटना में मरने वालों के लिए शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ”पोखरा, नेपाल में आज की दुखद विमान दुर्घटना (Nepal plane crash) में मारे गए भारत के पांच यात्रियों सहित सभी मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं गंभीर रूप से घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” बता दें कि पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।

इसे भी पढ़े : खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण का फोकस कोल्हान क्षेत्र पर

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here