Nepal Plane crash : यति एयरलाइंस का एक एटीआर- 72 विमान आज नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक विमान ने रविवार सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी और पोखरा हवाईअड्डे पर उतरते वक्त यह हादसा हुआ. कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।पोखरा हवाईअड्डे पर उतरते समय रविवार को 13 विदेशियों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा एक नेपाली यात्री विमान नदी की खाई में गिर गया .नेपाल हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, “नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे ।”सूत्रों के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 36 शव बरामद किए गए हैं.
Nepal Plane crash : कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी के अनुसार, विमान सेती नदी की खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.हादसे के बाद मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई।नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी। पोखरा हिमालयी राष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।कृष्णा भंडारी ने रॉयटर्स को बताया, “हमें और शव मिलने की उम्मीद है।” “विमान टुकड़ों में टूट गया है।”
इसे भी पढ़े : मरने वालों की संख्या बढ़कर 68, कुल 72 लोग थे प्लेन में


