RRR की “नाटू नाटू” ने जीता golden globe award 2023, PM ने दी बधाई

0

golden globe award 2023 : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राजामौली की आरआरआर टीम को “नाटू नाटू” गीत के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए बधाई दी।2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR के गीत ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में ‘नाटु नाटु’ ने टेलर स्विफ्ट के गीत ‘कैरोलिना’, ग्रेगोरी मान के ‘चाओ पापा’, लेडी गागा के ‘होल्ड माय हैंड’, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर’ के गीत ‘लिफ्ट मी अप’ को मात दी।मोदी ने ट्विटर पर लिखा और कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार ने देश भर के भारतीयों को गौरवान्वित किया है। प्रधान मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए संगीत निर्देशक केरावनी, लेखक चंद्र बोस, गायक राहुल सिप्लिगंज और कला भैरव, नृत्य निर्देशक प्रेम रक्षित, निर्देशक राजामौली, और अभिनेता राम चरण और एनटीआर को बधाई दी।

golden globe award 2023

एमएम केरावनी ने “नाटू नाटू” गीत की रचना की, जिसने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। केरावनी ने लॉस एंजिल्स, यूएसए में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार स्वीकार किया।’नाटू नाटू’ गाना द्वारा Golden Globes 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीते जाने पर RRR फिल्म के प्रोड्यूसर डी. वी. वी. दानय्या ने कहा पूरी फिल्म के लोगों ने बहुत मेहनत की है। गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई है। मुझे फिल्म RRR का निर्माता होने पर गर्व है।

इसे भी पढ़े : ऑस्कर (Oscar) की ‘रिमाइंडर’ सूची में कई भारतीय फिल्मों ने बनाई जगह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here