प्रिंसिपल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह (Farewell ) का आयोजन

0

Farewell : विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें उर्दू कय्युम मिडिल स्कूल इरबा रांची के सचिव मंजूर अहमद अंसारी ने सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त प्रधानध्यापक मो खुर्शीद अनवर के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा ।

Farewell : इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाएं वर्तमान शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। सेवानिवृत्त हुए प्रधानध्यापक मो खुर्शीद अनवर को विद्यालय की और से सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल के प्राचार्य ने सेवानिवृत्त प्रधानध्यापक का संछिप्त परिचय दिया। मंच का सञ्चालन कुशल शिक्षिका रफत मतीन ने किया। छात्रों ने विदाई गीत गा कर सभी का दिल मोह लिया। विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त प्रधानध्यापक विदाई दी जाने लगी तो स्कूल के बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर सचिव मंजूर अहमद अंसारी हाई स्कूल प्रधानध्यपक मतीउर रहमान, सामजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी, इरबा मुख्या लखेश्वर उराव , कर्मा मुख्या संगीता देवी, सेवानिवृत शिक्षक नेसर अहमद अंसारी, याकूब अंसारी, ख़दीजुल कुबरा तलत अफ़रोज़, असफिया बानो, हसीब अंसारी, कबीरुद्दीन अंसारी एवं वर्तमान शिक्षक ज़ैनुल आबदीन, विभा कुमारी, निखत आरा, अबुलैश पियामी, तबस्सुम परवीन, रफत मतीन, बाबर आज़ाद, शहला निगार, अशफ़ाक़ अंसारी एवं परवेज़ अख्तर आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े : JEE/NEET तैयारी हेतु मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के लिए चयनित students के बीच वितरण

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here