मां वनिता और संजीव कौशल (sheezan khan) तुनिषा को करते थे पूरा कंट्रोल

0

मुंबई: तुनिषा मौत में लगातार नया ऐंगल देखने को मिल रहा है। जहाँ एक तरफ तुनिषा की माँ का कहना था कि तुनिषा को शीज़ान (sheezan khan) और उसकी फैमिली मुस्लिम धर्म को अपनाने का दबाव बनाती थी तो वहीँ अब शीजान के वकील का कहना है कि तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था। तुनिषा मर्डर के आरोपी शीजान खान (sheezan khan) के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीज़ान के बीच मतभेद थे। वो दोनों लाइफ में मूवऑन कर चुके थे लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तुनिषा शीज़ान के परिवार के साथ जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही। पावन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था उसके बाद वो अब मनाने वाली थी। तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या संबंध है इसकी जांच की जा रही है। तुनिषा की मां और संजीव कौशल ही तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे। संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल करते थे।जहां तक हिजाब का सवाल है आप अली बाबा का 21 वां एपिसोड देख लीजिए उसमें उन्होंने वो पोशाक पहना था और उस दिन सेट पर गणपति पूजा हुई थी वही फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है।

इसे भी पढ़े : शीज़ान की बहन फलक नाज़ (Falak Naaz) ने तुनिषा की मौत में धर्म घसीटने वालों को लगाई फटकार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here