Jharkhand government’s surrender and rehabilitation policy continuously effective
रांची : उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता 19 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमांडर अमन गंझू उर्फ प्रमुख सिंह भोक्ता उर्फ काजू भोक्ता ने आज रांची में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 2004 से सक्रिय था और भाकपा (माओवादी) संगठन का एक क्षेत्रीय कमांडर था। 2004 से सक्रिय, उसने माओवादी संगठन के विस्तार, योजना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस तरह झारखंड में शीर्ष नक्सली नेताओं के द्वारा किये गए आत्मसमर्पण में एक और नाम जुड़ गया है। भाकपा (माओवादी) के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में 2022 सुरक्षाबलों के लिए सफलताओं का वर्ष रहा है।
Jharkhand government’s surrender and rehabilitation policy continuously effective
इसे भी पढ़े : 1.700 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार



