PM Modi’s mother Heeraben admitted to hospital
अहमदाबाद: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत ख़राब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। PM मोदी की मां का हालचाल जानने CM पटेल अस्पताल पहुंचे हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। इधर कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी जो की पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अहमदाबद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया-”एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।” वहीँ दूसरी तरफ अहमदाबाद के UN Mehta Institute of Cardiology & Research Centre ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है ।अस्पताल की तरफ से जारी बुलेटिन में पीएम की मां की हालत स्थिर बताई गई है।

PM Modi’s mother Heeraben admitted to hospital
इसे भी पढ़े : The Viral Fever के संस्थापक अरुणाभ कुमार यौन उत्पीड़न मामले में बरी



