कथावाचक देवकीनंदन महाराज को दुबई से मिली जान से मारने की धमकी

0

Narrator Devkinandan Maharaj received death threats from Dubai

मथुरा। वृंदावन के मशहूर कथाकार देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें सऊदी अरब से धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने पहले तो कथावाचक को गाली दी। विरोध करने पर बम से उड़ा देने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी।दरअसल कथाकार देवकीनंदन ठाकुर फिलहाल श्रीमद्भागवत का पाठ करने मुंबई के खरगड़ गए हुए हैं. हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी के मामले में एनसीआर दर्ज की है। साथ ही कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। कथावाचक द्वारा प्राप्त धमकी भरे कॉल को भी रिकॉर्ड किया गया है।वृंदावन स्थित प्रियकांत जू मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इससे पहले भी अप्रैल में मुंबई के वसीम में हनुमान जयंती पर राम भक्तों के साथ जुलूस निकालने पर उन्हें दुबई से जान से मारने की धमकी मिली थी.

Narrator Devkinandan Maharaj received death threats from Dubai

इसे भी पढ़े : गैंगस्टर बनकर डांस टीचर ने छात्रों के माता-पिता से मांगे 30 लाख रुपये

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here