शोक प्रस्ताव के दौरान बीजेपी ने किया जमकर हंगामा, सीएम बोले लाश पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

0

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने 20 दिसंबर मंगलवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने साहेबगंज के मामले को लेकर वेल में जमकर हंगामा किया. बीजेपी के हंगामे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। साहिबगंज और दुमका मर्डर मामले पर विधायक सरयू राय ने शोक प्रकाश के दौरान शोक प्रकट करते हुए कहा इनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले। विधायक अमित कुमार यादव ने भी साहिबगंब में पहाड़िया महिला की हत्या पर शोक प्रकट किया है। बीते सत्र से इस सत्र के दौरान दिवंगत हुए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ता, सीने कलाकारों, सहित अन्य गणमान्य को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here