Jaswinder Singh of Sikh Regiment Ramgarh won bronze medal in 21st Asian Rowing Championship
सिख रेजीमेंट सेंटर (एसआरसी) रामगढ़ कैंट के जसविंदर सिंह ने थाईलैंड में हुई रोइंग में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक थाईलैंड में चल रही 21वीं एशियन रोइंग चैंपियनशिप में इवेंट मैन फोर में कांस्य पदक जीता।एशियाई खेलों के पदक विजेता कोच सूबेदार रणजीत सिंह ने सिंह की उपलब्धि की जानकारी दी।इससे पहले जसविंदर सिंह पतरातू डैम में रोइंग टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे। बाद में, उन्होंने आर्मी रोइंग टीम, पुणे में भारतीय टीम के साथ अभ्यास करना शुरू किया।सिख रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ के ब्रिगेडियर शैलेश साथी, कोच सूबेदार रणजीत सिंह, नायब सूबेदार गुरिंदर सिंह सहित अन्य ने जसविंदर को उसकी सफलता पर बधाई दी।
Jaswinder Singh of Sikh Regiment Ramgarh won bronze medal in 21st Asian Rowing Championship
इसे भी पढ़े : रघुबर दास के बाद अब बीजेपी विधायक ढ़ुलू महतो ने की राष्ट्रपति शासन की मांग



