रांची: विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

0

Ranchi: Organizing a program on World Disability Day, distribution of assistive devices among Divyangjans

रांची: विश्व दिव्यांगता दिवस पर आज दिनांक 03 दिसंबर 2022 को नामकुम प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप एवं उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दिव्यांगजनों के बीच उपकरण वितरित किये।

58 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

कार्यक्रम में सेल तथा एलिमको के सौजन्य से 58 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। माननीय खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप एवं उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिव्यांगजनों के बीच उपकरण वितरित किये गये। साथ ही पशुधन योजना के तहत 80 लाभुकों को बतख चूज़ा, लैम्प्स नामकुम द्वारा चना बीज तथा कंबल वितरण भी किया गया। उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

मतदाता सूची में निबंधन के लिए लगाया गया कैंप

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नामकुम प्रखंड मंे आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का वोटर आईडी कार्ड बनाने हेतु कैंप भी लगाया गया। जिसमें दिव्यांगजनों से फॉर्म-6 प्राप्त किये गये।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ज्ञान शंकर जायसवाल, अंचल अधिकारी श्री विनोद प्रजापति, सेल के कार्यपालक निदेशक श्री निर्भीक बनर्जी, श्री आशीष चक्रवर्ती, महाप्रबंधक श्रीमति माला हेंब्रम तथा उज्ज्वल भास्कर, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, मुखिया सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सभी प्रखंड, अंचल, बाल विकास, जेएसएलपीएस कर्मी भी उपस्थित रहे।

Ranchi: Organizing a program on World Disability Day, distribution of assistive devices among Divyangjans

इसे भी पढ़े : ईडी के सहायक डायरेक्टर के खिलाफ पंकज मिश्रा ने दर्ज करवाई कंप्‍लेन केस

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here