ईडी के सहायक डायरेक्टर के खिलाफ पंकज मिश्रा ने दर्ज करवाई कंप्‍लेन केस

0

Pankaj Mishra filed a complaint case against the assistant director of ED-In the special court of ED

पंकज मिश्रा ने ईडी के सहायक डायरेक्टर देवव्रत झा पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ ED की विशेष कोर्ट में कंप्‍लेन केस दर्ज करा दिया है। पंकज मिश्रा द्वारा कोर्ट में दिए गए आवेदन को कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। आवेदन के अनुसार मनी लान्‍ड्रिंग मामले में ईडी ने जिस मामले को आधार बना कर केस किया है,इसमें पुलिस ने मुकदमा को खत्म कर दिया था, ये मामला बरहड़वा थाना कांड संख्या 85/20 है। मामले में पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को निर्दोष पाए जाने पर कोर्ट ने पंकज मिश्रा के खिलाफ संज्ञान नहीं लिया था।लेकिन ED ने तथ्य छुपाते हुए PC दाखिल की है। पंकज मिश्रा ने ईडी के सहायक डायरेक्टर द्वारा ईडी कोर्ट से ये जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। पंकज मिश्रा ने ED की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में आवेदन कर आरोप लगाते हुए केस कर दिया है।

Pankaj Mishra filed a complaint case against the assistant director of ED-In the special court of ED

इसे भी पढ़े : सिमडेगा निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा के निधन पर सीएम ने जताया शोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here