मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मृत्यु, कई घायल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

0

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल लाइनें अवरुद्ध और स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर राहत दल, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हज़ार की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here