रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मैच हो रहे हैं.इस कारण राजधानी में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों का जमावड़ा देखा जा रहा है.देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों में केदार जाधव, अजिंक्य रहाण, शार्दूल ठाकुर, पृश्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, खेलते नज़र आ रहे हैं. रांची में डोमेस्टिक क्रिकेट के इस महामुकाबले में अलग-अलग राज्यों और सर्विस की टीम भाग ले रही है। इस दौरान क्रिकेट प्रसंशकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रसंशक अपने फेवरेट खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए JSCA स्टेडियम का रुख कर रहे हैं।वहीं केदार जाधव ने रेस्ट डे अपने दोस्त महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर गुजारा.इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में केदार और धोनी एक साथ घोड़े पर नजर आ रहे हैं.



