Winter session will start from December 7
शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद का शीतकालीन सत्र के तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। इन 23 दिनों में 17 बैठकें रखी जाएंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। हाल ही में निधन हुए सांसदों की याद में शीतकालीन सत्र का पहला दिन स्थगित कर दिया जाएगा। हाल ही में निधन हुए सांसदों में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं।सत्र बिना किसी कोविड प्रतिबंधों के आयोजित की जाएगी। ये फैसला ये देखते हुए लिया गया है कि इस वर्ष कोविड की संख्या में काफी गिरावट आई है वहीँ लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के सदस्यों और कर्मचारियों का टीकाकरण भी पूर्ण हो चुका है।
Winter session will start from December 7
इसे भी पढ़े : आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, बदला गूगल का मिजाज, सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया डूडल



