Rahul Gandhi received a bomb threat, created a stir-Bharat Jodo Yatra is going to enter Madhya Pradesh on 20 November.
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हंगामा मचा हुआ है. बम से उड़ाने की धमकी वाला पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर मिला है.पत्र को दुकान में रखने वाले की तलाश में इंदौर पुलिस जांच में जुट गई है. पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में राहुल गांधी को उड़ा दिया जाएगा.बता दें कि 24 नवंबर तक राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात को रेस्ट करने वाले हैं.भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है.

Rahul Gandhi received a bomb threat, created a stir-Bharat Jodo Yatra is going to enter Madhya Pradesh on 20 November.